गोला में भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती
गोला,निज प्रतिनिधि।गोला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने

गोला,निज प्रतिनिधि गोला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी ने अपने विचारधारा और मूल्य आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। अटल बिहारी वाजपेई ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा। मौके पर मंडल अध्यक्ष बबलू साव, महामंत्री जितेंद्र साहू, विजय ओझा, मनोज कुमार महतो, अर्जुन प्रसाद, प्रीतम झा, विकास मनी पाठक, संतोष कुशवाहा, ललन कुशवाहा, देवंती देवी, सुधा देवी, सुलेखा देवी, जयकिशुन साव आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।