भाजपाईयों ने उत्साहपूर्वक सुना प्रधानमंत्री के मन की बात
रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा नगर कैंट कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात उत्साह पूर्वक सुनी गई। नगर अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि 'मन की बात' समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक विचार पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। संगठन मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। रामगढ़ कैंट मंडल के सभी बूथों पर सामूहिक मन की बात कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। इसमें मुख्य रुप से दीपक कुमार सोनकर, चंद्रशेखर उपाध्याय,सीताराम साव,प्रताप रंजन सिंह,विश्वजीत कुमार, राकेश सिन्हा ,अमर कुमार कुशवाहा, सोनू कुमार पाण्डेय आदि शामिल हैं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ कैंट मंडल के बूथ संख्या 46 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंजन फौजी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संवाद कार्यक्रम अत्यंत उत्प्रेरक और प्रेरणादायक है। हर माह के अंतिम रविवार को होने वाला यह कार्यक्रम देश के विकास में आम नागरिकों की भागीदारी और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करता है। उन्होंने आगे कहा कि 'मन की बात' समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक विचार पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। मौके पर मुख्य रुप से शारदा देवी, जवाहर राय, मुन्ना मिश्रा, सूरज सिंह, विकास कुमार, ललित सिंह, सौरभ सिंह, शैलेंद्र राय, शिखा चक्रवर्ती, हीरा सिंह, अनीता सिंह, ज्योति सिंह और पम्मी कुमारी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


