Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsBJP Ramgarh Launches Campaign for Historic Mass Wedding Festival
सांसद शुभ विवाह महोत्सव को लेकर भाजपा का जनसंपर्क

सांसद शुभ विवाह महोत्सव को लेकर भाजपा का जनसंपर्क

संक्षेप:

- कैंट मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने किया शहर भ्रमण झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Feb 03, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल ने सांसद शुभ विवाह महोत्सव को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने सभी वार्डों के टोला और मुहल्लों में बैंड बाजा के साथ घर-घर जाकर लोगों से मिलकर 8 फरवरी को होने वाले सामूहिक शुभ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय ने कहा कि सांसद विवाह महोत्सव ऐतिहासिक होगा। इसे लेकर भाजपा परिवार के सभी सदस्य शहरवासियों के साथ जोर-शोर से जुटे हैं। मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने बताया कि सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर प्रत्येक वर्ष विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष रामगढ़ जिला में 101 वर-वधू का विवाह होने जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए रामगढ़ के ऐतिहासिक सिद्धू कानू मैदान में उपस्थित हों। मौके पर संतोष कुमार साहू, ऋषिकेश सिंह, मिथिलेश मंडल, शशि शेखर सिंह, राजेश ठाकुर, अजीत गुप्ता, अभिषेक चौधरी, अरविंद सिंह, अमित ठाकुर, संजय अग्रवाल, नरेश साहू, पप्पू यादव, मणि शंकर ठाकुर, सौरभ जायसवाल, सुमित अग्रवाल, जीतू गोप, नारायण बनर्जी, अमर भारती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;