Ramgarh News: भाजपा कैंट मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

Ramgarh News: झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Ramgarh News: भाजपा कैंट मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट मंडल भाजपा कार्यालय में मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो एवं रामगढ़ कैंट मंडल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पटेल उपस्थित रहे। बैठक में बीते एक माह के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों में सेवा माह के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर संजय सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं संगठनात्मक गतिविधियों की बारीकियों पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति, रामगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष बलराम महतो, पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव पामदत्त, दीपक सोनकर, शशि शेखर सिंह, कैंट मंडल उपाध्यक्ष विनीता सिंह,संतोष शाह,विजेंद्र मुंडा, मंत्री अमित ठाकुर ,निशा सिन्हा,सोशल मीडिया प्रभारी सुदीप मिश्रा,मीडिया प्रभारी रोशन जायसवाल, आईटी सेल प्रभारी अमर कुशवाहा , कार्यालय मंत्री अमर कुमार भारती,वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश चौधरी, मिथिलेश मंडल,संजय श्रीवास्तव, राजेश ठाकुर ,बृजेश पाठक,संजय अग्रवाल, देव कुमार , गोविंद शाह, संजय पासवान, सूरज पासवान, सुरेंद्र शर्मा, बैजनाथ सिंह,आशीष कुमार,सहित रामगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री सौरभ जायसवाल ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: भाजपा कैंट मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा