भाजपा डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक में जीरामजी पर चर्चा

Feb 10, 2026 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गिद्दी, निज प्रतिनिधि।भाजपा डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को रेलीगढ़ा में हुई। बैठक में जीरामजी योजना के

भाजपा डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक में जीरामजी पर चर्चा

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाजपा डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को रेलीगढ़ा में हुई। बैठक में जी रामजी योजना के बारे में चर्चा की गई। जिसमें मनरेगा योजना से जीरामजी योजना से बेहतर बताया गया। बैठक में उपस्थित भाजपा नेताओं ने बताया मनरेगा योजना के तहत कर्मियों को 100 दिन रोजगार मिलता था। जबकि जीरामजी के तहत कर्मियों को 125 दिन रोजगार मिलेगा। जिससे ग्रामीण आत्म निर्भरता बढ़ेगी। मजदूरी भुगतान की गारंटी होगी और महिला सशक्तिकरण होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजदीप प्रसाद ने की। जबकि बैठक में नंदकिशोर साव, बाबूचरण बेदिया, चंदन सिंह, मुकेश चंद्रवंशी, प्रदीप सिंह, श्यामसुंदर पांडेय, दिनेश यादव, जगदीश सिंह, संजय कुमार, अनिल नायक, सुजीत राम,पूजा कुमारी, विमला देवी, मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी, मुन्नी कुमारी उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।