ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जिसके पास विचार धारा : कमाल खान

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जिसके पास विचार धारा : कमाल खान

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके पास विचार धारा है। भाजपा अनुशासन की पार्टी है। प्रत्येक 3 साल में प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय समिति तक का चुनाव होता है। उक्त बातें रविवार को पीटीपीएस श्रम कल्याण केंद्र...

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जिसके पास विचार धारा : कमाल खान
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 11 Sep 2017 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके पास विचार धारा है। भाजपा अनुशासन की पार्टी है। प्रत्येक 3 साल में प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय समिति तक का चुनाव होता है। उक्त बातें रविवार को पीटीपीएस श्रम कल्याण केंद्र में भाजपा की ओर से आयोजित दो दिनी बड़कागांव विधानसभा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो.कमाल खान ने कही। आगे राज्य 20सूत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का 11 करोड़ सदस्य हैं। इस दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षण शिविर में गणेश मिश्र ने देश के समस्त चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया। संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के वर्गाधिकारी सह लोकसभा सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी ने की। मौके पर पतरातू मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, संजीव कुमार बाबला, ऐनुल हक, नूतन सिन्हा, अनिल राय, सुरेंद्र करमाली, भोला सिंह कुशवाहा, महेंद्र महतो, ऋषिराज भंडारी, किशोर महतो, राजेंद्र ठाकुर, नागेंद्र सिंह, दिलीप प्रसाद, प्रदीप प्रसाद साहू, कृष्णनंदन राम, सन्नी कुशवाहा, राहुल सिंह, बबलू सिंह, पंकज सिंह, ब्रजभूषण गोस्वामी, शैलेंद्र कुमार, बोचन साव, राजेश सिंह, बालगोविंद साव, सुमन सिंह, बालेश्वर कुमार, राजेंद्र महतो आदि शामिल थे। फोटो-पतरातू 01-प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि मो.कमाल खान। पतरातू 02-प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें