भाजपा घाटो मंडल के लिए 18 पदाधिकरियों का चयन
भारतीय जनता पार्टी ने घाटो मंडल का विस्तार करते हुए 18 पदाधिकारियों का चयन किया है। मंडल अध्यक्ष गोविंद रजवार ने बताया कि रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर सभी पंचायतों से पदाधिकारियों का चयन किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी गाइडलाइन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

केदला, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी ने घाटो मंडल का विस्तार करते हुए 18 पदाधिकरियों का चयन मंगलवार को किया है। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष गोविंद रजवार ने बताया कि प्रदेश से मिले आदेशानुसार रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर घाटो मंडल अंतर्गत आने वाले सभी पंचायतों से पदाधिकारियों का चयन किया गया है।जिसमें मंडल उपाध्यक्ष बारुघुटू उतरी सुरेंद्र शर्मा, पिंडरा से उपेंद्र चौहान, बारुघुटू पश्चिमी से अनिल चंद्रवंशी, बारुघुटू मध्य से पूनम देवी और रंजीत कुमार सिंह, केदला दक्षिणी से रितेश कुमार सिंह, मंडल मंत्री के लिए केदला उतरी पंचायत से संजय शर्मा, बसंतपुर से किशोर महतो, लइयो दक्षिणी से रिंकु देवी और किरण देवी, इचाकडीह पंचायत से मंडल कोषाध्यक्ष प्रेम देव राम और कार्यालय मंत्री प्रेम वर्मा, बारुघुटू पश्चिमी से कार्यालय सह मंत्री धीरज राम, केदला उतरी से विक्की दास मीडिया प्रभारी, लइयो उतरी से त्रिलोकी महतो को मीडिया सह प्रभारी, इचाकडीह पंचायत से अमर दीप को आईटी संयोजक, लइयो दक्षिणी से आईटी सह संयोजक संजीत कुमार सिंह और केदला उतरी से सोशल मीडिया प्रभारी स्नेहल राज को बनाया गया है।
मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी गाईड लाइन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


