सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के धनी थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Feb 12, 2026 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गोला, निज प्रतिनिधि।भाजपा रजरप्पा व गोला मंडल ने बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर एकात्म मानव दर्शन की विचारधारा के प्रवर्तक पंडितन दयाल उपाध्याय की प

सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के धनी थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

गोला, निज प्रतिनिधि। भाजपा रजरप्पा व गोला मंडल ने बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर एकात्म मानव दर्शन की विचारधारा के प्रवर्तक पंडितन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके बताए मार्ग पर चलने और भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचारों, प्रतिभाशाली विद्यार्थी, लेखक, पत्रकार, विचारक, दार्शनिक व सच्चे राष्ट्रवादी दृढ़ संकल्प के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने 1937 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने।

उन्हें भारतीय जनसंघ के महासचिव का पदभार सौंपा गया। उन्होंने भारत को सशक्त, जीवंत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रवादी मूल्यों पर आधारित स्वदेशी आर्थिक नीतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। गोला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहु ने उनके अंत्योदय के विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि जब तक अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक देश की प्रगति अधूरी रहेगी। मौके पर उप प्रमुख विजय ओझा, एहसानुल हक, ललन कुशवाहा, उत्तम कुशवाहा, सुधीर महतो, सूरज वर्मा, गुलाब कुशवाहा, धनंजय भट्टाचार्य, सुलेखा देवी, अनीता देवी, शांति देवी, मंजू देवी, जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता चौधरी, प्रदीप कुशवाहा, विकास मणि पाठक, सचिन कुमार, प्रमोद रजवार, सुरेंद्र करमाली, कोलेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, उज्ज्वल चक्रवर्ती, चमन पोद्दार, दुलाल मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।