
गोविंद बने भाजपा घाटो मंडल अध्यक्ष
भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देश पर रामगढ़ जिले के घाटो मंडल का अध्यक्ष गोविंद रजवार को नियुक्त किया गया है। केदला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने एक छोटे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर यह साबित किया है कि योग्यता का सम्मान होता है।
केदला, निज प्रतिनिधि। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देश पर रामगढ़ जिला के भाजपा घाटो मंडल का अध्यक्ष लइयो निवासी गोविन्द रजवार को बनाया गया है। शनिवार को केदला में जगह जगह निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद रजवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। केदला तीन नंबर स्वागत समारोह में सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, मुकेश रजवार, संजीत ठाकुर, उमेश यादव, पंकज कुमार, बिनोद रजवार, मनोज कुमार, शंकर रजवार, उमेश रजवार, सुनिल करमाली, प्रेम कुमार, सुरेंद्र केशरी, चंदन रजवार, कुंदन राज, राजेश गंझू, संजीत कुमार सिंह, राजेश रजवार, दीपक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने मंडल अध्यक्ष बनाकर यह साबित कर दिया है कि योग्यता होने पर आपको उसका इनाम जरुर मिलेगा।
जिस विश्वास और उम्मिद के साथ पार्टी ने हमें यह जिम्मेवारी दी है उस पर खरा उतरने का प्रयत्न करुंगा। पार्टी में सभी को लेकर इसे मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करुंगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




