
रामगढ़ जिला में भाजपा मंडल अध्यक्षों के मनोनयन के साथ विवाद शुरु
- पूर्व की कमेटी में रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने दिया इस्तीफा झारखंड, रामगढ़, भाजपा झारखंड, रामगढ़, भाजपा झारखंड, रामगढ़, भाजपा
रामगढ़, शहर प्रतिनिधि लंबे समय की इंतजार के बाद भाजपा ने रामगढ़ जिला में मंडल अध्यक्षों का घोषणा कर दिया है। चुनाव पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला कार्यालय में बैठक कर सर्वसम्मति दर्शाने की कोशिश हुई। लेकिन घोषणा के साथ ही विवाद शुरु हो गया है। दरअसल भाजपा जिला कार्यालय में विवाद के बीच रामगढ़ कैंट अध्यक्ष का मनोनयन होल्ड पर रख दिया गया। लेकिन इसके बाद दूसरे पक्ष के दबाव में रात्रि को रामगढ़ कैंट अध्यक्ष के रुप में सुशांत पांडेय के नाम की घोषणा हुई। इसकी सूचना पर अगले दिन भाजपा रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर भाजपा की सक्रिय सदस्यता के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा का घोषणा किया।
हालांकि उन्होंने इस्तीफे के कारण को सार्वजनिक नहीं किया है। इस बाबत भाजपा के सूत्र बताते हैं कि नगर अध्यक्ष की दौड़ में ब्रजेश पाठक का भी नाम था। अंतिम समय में वे अध्यक्ष की दौड़ से पिछड़ गए। संभवत: यही कारण से उन्होंने इस्तीफा दिया है। इस बाबत ब्रजेश पाठक ने कहा कि अपनी भावना से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखित रुप से अवगत कराउंगा। इसके बाद सभी बिन्दुओं को मीडिया के समक्ष रखने की बात कही। कहा कि मेरा इस्तीफा का बहुत कारण है, अगले 24 घंटे के अंदर सबकुछ सार्वजनिक कर दूंगा। इधर अन्य मंडल में भी अंदर ही अंदर विरोध के स्वर फूट रहे हैं। लेकिन मामला सार्वजनिक नहीं होने की सूचना है। - नव नियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्षों के चयन में पहली बार महिला को जगह दी गई है। रामगढ़ ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष रुपा देवी को बनाया गया। साथ ही रजरप्पा और बरकाकाना में पहली बार अलग मंडल अध्यक्ष का मनोनयन हुआ। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने संगठन का आभार जताया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री इला रानी पाठक, भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, डॉ संजय प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी, राजेन्द्र कुशवाहा, बलराम महतो, स्नेहलता चौधरी, दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति आदि नेताओं ने सभी को बधाई दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




