ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़भाजपा का दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न

भाजपा का दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडलश: कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को स्थानीय बरबंदा चैनपुर में आरा मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी महतो की...

भाजपा का दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 01 Feb 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

वेस्ट बोकारो। निज प्रतिनिधि

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडलश: कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को स्थानीय बरबंदा चैनपुर में आरा मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता और महामंत्री प्रदीप शर्मा के संचालन में संपन्न हुआ। शनिवार से शुरु हुई इस प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन मांडू विधायक सह पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर प्रवीण मेहता ने झारखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धी, प्रो खिरोधर साहू ने हमारा विचार परिवार, पंकज शाह ने सोशल मीडिया का उपयोग प्रो संजय सिंह ने व्यक्तित्व का विकास, रंजीत कुमार सिन्हा ने कार्य पद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। वहीं रविवार को संपन्न हुए सत्र में अमरेन्द्र कुमार गुप्ता भाजपा का इतिहास और विकास, प्रकाश मिश्रा ने पिछले 6 सालों में अंत्योदयी प्रथल, शशि भूषण भगत ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा और पार्टी की मुख्यधारा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। खुशीलाल महतो ने सुरक्षा सामर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और प्रदीप कुमार मिश्रा ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव का प्रकाश डाला। समापन भाषण पूर्व जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता ने किया। जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी के रुप में अपना योगदान दिया।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े