Ramgarh News: विस्थापित समिति ने बिरसा परियोजना प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र, 10 दिनों की चेतावनी
Ramgarh News: बिरसा विस्थापित समिति ने बिरसा प्रबंधन को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा है और 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। समिति ने मांग की है कि विस्थापितों को रोजगार, मुआवजा, और बुनियादी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं। आंदोलन में ठोस पहल नहीं की जाने पर कार्य बाधित करने की चेतावनी दी गई है।

Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बिरसा विस्थापित समिति ने शुक्रवार को बिरसा प्रबंधन को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा है। जिसमें मांगों को पूरा नहीं करने पर 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। आंदोलन में ठोस पहल नहीं करने पर परियोजना और रेलवे साइडिंग का कार्य ठप कर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। समिति के संरक्षक दसई मांझी ने बताया कि बिरसा परियोजना में विस्थापित ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन 100 गाड़ियों का कोटा लोकल सेल में आवंटित किया जाए, जमीन अधिग्रहण के बदले विस्थापितों की लंबित नौकरी एवं आवास मुआवजा का भुगतान अविलंब किया जाए, बिरसा परियोजना में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए नई मशीन उपलब्ध कराने, नॉर्थ उरीमारी रेलवे साइडिंग एवं सीएचपी साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव कराने तथा विस्थापित युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर एलएंडटी, नॉर्थ उरीमारी, रेलवे साइडिंग एवं सीएचपी में रोजगार देने की भी मांग की गई।कहा
गया कि बिरसा परियोजना से प्रभावित गांवों में शुद्ध पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा विस्थापितों की पहचान के लिए विस्थापित प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। मांग पत्र सौंपने वालों में दिनेश करमाली, सुखू मांझी, कार्तिक मांझी, सुरेश मुर्मू, महादेव सोरेन, भवानी शंकर प्रसाद, खेपन मांझी, तालो हांसदा, शिकारी टुड्डू, मनोज सिंह, सिकंदर सोरेन, सुशील सोरेन, विनोद सोरेन, राजू पावरिया, चोपेलाल सोरेन, अनिल मुर्मू, हेमलाल बेसरा, रामलाल बेदिया, धनलाल बेदिया, परमेश्वर सोरेन, लालजी पावरिया, सुरेंद्र हांसदा, जितेंद्र यादव, पूरन टुड्डू, होरिल प्रजापति, राजकुमार साव, प्रदीप किस्कू, बुधन करमाली, अजय साव, नरेश पावरिया के अलावे कई लोग शामिल थे।


