बिरहोर टोला में अभी तक नहीं हुआ कंबल का वितरण

Dec 01, 2025 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

मांडू प्रखंड के बसंतपुर पंचायत के बिरहोर टोला में आदिम जन जाति के लोग पिछले पांच दशक से रह रहे हैं। दिसंबर शुरू हो चुका है लेकिन अब तक उन्हें कंबल या गर्म वस्त्र नहीं मिले हैं, जबकि तापमान दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। पंचायत मुखिया ने कहा कि कंबल आने पर उन्हें वितरित किया जाएगा।

बिरहोर टोला में अभी तक नहीं हुआ कंबल का वितरण

केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर पंचायत स्थित एक बिरहोर टोला है। यहां आदिम जन जाती के लोग पिछले पांच दशक से रह रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इनके बीच झारखंड सरकार, टाटा स्टील की टीएसएफ या कोई अन्य स्वंय सेवी संस्था इनके बीच गर्म वस्त्र से लेकर कंबल का वितरण करती थी। लेकिन इस वर्ष दिसंबर माह का शुरुआत हो चुका है लेकिन अभी तक इनलोगों के बीच कंबल या गर्म वस्त्र का वितरण नहीं किया गया है। तापमान दिन प्रतिदिन नीचे गिरता जा रहा है। दिन का पारा 23 तो रात का पारा गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

इस संबंध में टोला में रहने वाले बादल बिरहोर, फागु बिरहोर, बोलो बिरहोर, फुलमुन्नी बिरहोर, नन्की बिरहोर, आशा बिरहोर, उर्मिला बिरहोर, मालती बिरहोर, सुरती बिरहोर, बुधनी बिरहोर, अनिता बिरहोर, गुड़िया बिरहोर, विशाल बिरहोर सहित अन्य लोगों ने बताया कि दिन तो किसी तरह कट जाता है। लेकिन रात में कनकनी से हमलोग को परेशानी बढ़ जाता है। ठंड ज्यादा होने पर लकड़ी का अलाव ही हमलोगों का सहारा है। वहीं इस संबंध में बसंतपुर पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने कहा कि अभी तक झारखंड सरकार कि ओर से मिलने वाला कंबल नहीं आया है। आने पर सबसे पहले बिरहोर परिवार के बीच उसका वितरण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।