ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

युवक की पहचान रांची राहे निवासी संजय रजक 25 वर्ष के रूप में हुई है। युवक बारलोंग अपने ससुराल छठ पूजा में शामिल होने के लिए आया...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 01 Nov 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रजरप्पा, निज प्रतिनिधि । रामगढ़ बोकारो मार्ग के बारलोंग में रविवार को एक बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की पहचान रांची राहे निवासी संजय रजक 25 वर्ष के रूप में हुई है। युवक बारलोंग अपने ससुराल छठ पूजा में शामिल होने के लिए आया था। पूजा का माहौल तुरंत गम में बदल गया। इसी साल युवक की शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रामगढ़ की तरफ जा रहा एक ट्रेलर ने उसको अपने चपेट में लेते हुए फरार हो गया। जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पूजा के कारण सभी लोग व्यस्त थे, जिस कारण उक्त ट्रेलर को नहीं पकड़ पाए और वह तेजी से भाग गया। घटना की जानकारी पाकर रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें