धूमधाम से मनेगी शिवमंदिर की 27वीं वर्षगांठ
भुरकुंडा में सार्वजनिक शिव मंदिर की 27वीं वर्षगांठ 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन होगा। 24 अप्रैल को हवन के बाद भंडारा और जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में कई समाजसेवी उपस्थित थे।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा मेन रोड स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर प्रांगण में स्थानीय श्रद्धालुओं की बैठक हुई। इसमें 23 अप्रैल को मंदिर की 27वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि 23 अप्रैल से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा। वहीं 24 अप्रैल को हवन पुर्णाहुति के पश्चात भंडारा और जागरण का भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में समाजसेवी पप्पू सिंह, जितेंद्र सिन्हा, ओम प्रकाश, परमेश्वर केसरी, अमन चौहान, पिंकू सिंह, संजू यादव, मुन्ना साव, रिंकू दास, सन्नी कुमार, चुन्नू सिंह, बिट्टू गुप्ता, सन्नी, बोबिन मुखर्जी, राहुल आनंद, संजय सोनी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


