Ramgarh News: दुर्गा-काली पूजा और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

Ramgarh News: भुरकुंडा में दुर्गा-काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा और व्यवस्था पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पूजा समितियों को सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी और पर्व के दौरान पुलिस की मुस्तैदी की बात कही। छठ घाटों की साफ-सफाई और सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Ramgarh News: दुर्गा-काली पूजा और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक

Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। दुर्गा-काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर सोमवार को भुरकुंडा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी मौजूदगी में सीओ मनोज चौरसिया, उप प्रमुख बबीता पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह और ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर जारी सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही पुलिस की ओर से नियमित गश्ती करने की बात कही गई। पर्व के दौरान सुचारू आवागमन बनाए रखने को लेकर मेन रोड पर भारी वाहनों की नो इंट्री सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। वहीं छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन की ओर से गंभीरता जताई गई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। बैठक में संजय मिश्रा, सुरेश प्रसाद, विनय भगत, शंकर सिंह, सुरेंद्र राम, जगतार सिंह, संजय शर्मा, मुकेश राउत, डब्लू पांडेय, राकेश सिन्हा, राजगिरी चौधरी, अजय पासवान, संतोष राम, रविंद्र पासवान, आजाद भुईयां, विक्की सिंह, बारिक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: दुर्गा-काली पूजा और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक