पर्यावरण को लेकर लायंस ने चलाया जागरूकता अभियान

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

भुरकुंडा में लायंस क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित सेवा सप्ताह का समापन समारोह उत्सव मैरिज हॉल में हुआ। अध्यक्ष अशोक सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। पौधरोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज और वर्षा जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए 40 से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

 पर्यावरण को लेकर लायंस ने चलाया जागरूकता अभियान

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण को लेकर लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह का समापन रविवार को उत्सव मैरिज हॉल में समारोहपूर्वक हुआ। क्लब के अध्यक्ष अशोक सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को पौधरोपण, पौध संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करने, जूट थैलियों का वितरण सहित वर्षा जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। वहीं अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने कहा कि ग्लोबल सर्विस टीम को-ऑर्डिनेटर राजेश कसेरा व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (पर्यावरण) पूनम आनंद के मार्गदर्शन में भुरकुंडा क्लब ने 40 से अधिक पर्यावरणीय गतिविधियां संचालित की है।

उनका उद्देश्य भुरकुंडा को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाना है। लायंस क्लब ने पर्यावरण सेवा सप्ताह के तहत एला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा, भुरकुंडा हाई व मिडिल स्कूल, फंडामेंटल साइंस स्कूल लादी, जिंदल कम्युनिटी कॉलेज पतरातू, जेएम और जुबिली कॉलेज भुरकुंडा में कार्यक्रम आयेजित किया था। समारोह में क्लब के कोषाध्यक्ष निर्मल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेंद्र माहतो, माला शर्मा, रेखा वर्णवाल, विजयंत कुमार आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।