
भाकपा माले 26 को करेगा प्रखंड मुख्यालय का घेराव
भुरकुंडा में भाकपा माले हुरूमगढ़ा शाखा की बैठक में पतरातू प्रखंड मुख्यालय के घेराव का निर्णय लिया गया। नेताओं ने भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करते हुए जमीन वापसी, पेंशन, और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी...
भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले हुरूमगढ़ा शाखा की बैठक रविवार को मनोज मांझी के अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रखंड सचिव नरेश बड़ाईक, जिला कमेटी सदस्य देवानंद गोप, शाखा सचिव दशाराम मांझी आदि उपस्थित थे। बैठक में 26 अगस्त को पतरातू प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने की घोषणा की। प्रखंड सचिव नरेश बड़ाईक ने कहा कि पतरातू प्रखंड मुख्यालय भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गया है। चाहे जमीन को ऑनलाइन कराना हो या फिर गैर मजरुआ जमीनों के रसीद कटाने का मामला, हर जगह रिश्वत मांगी जाती है। ऐसे में भाकपा माले खामोश नहीं बैठ सकता। देवानंद गोप पे कहा कि कहा कि वे जमीन वापसी, आवासीय, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र दस दिनों के अंदा निर्गत करने, वृद्धा व विधवा पेंशन प्रतिमाह पांच हजार रुपए करने, मनरेगा मजदूरों को दैनिक मजदूरी 600 रुपए करने और 200 दिन का काम तय करने आदि मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेगा।
बैठक में रीना देवी, ब्रह्मदेव मुर्मू, मनोज मांझी, बबलू सोरेन, मंजूल मांझी, सुनंदा देवी, दीपक मांझी, फूलमती देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, सन्नी देवी, समिया देवी, शांति देवी, अनिता देवी, मानाराम मांझी, सुलेंद्र मुंडा आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




