ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़बीजीआर कंपनी का खदान किया बंद, वार्ता के बाद चालू

बीजीआर कंपनी का खदान किया बंद, वार्ता के बाद चालू

सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना में आउटसोर्सिंग का काम कर रही बीजीआर कंपनी का खदान का काम गुरुवार को रहावन के ग्रामीणों ने बंद कर दिया। मौके पर रैयत टिकेश्वर चौधरी ने बताया कि झारखंड उत्खनन परियोजना...

बीजीआर कंपनी का खदान किया बंद, वार्ता के बाद चालू
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 10 Aug 2017 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना में आउटसोर्सिंग का काम कर रही बीजीआर कंपनी का खदान का काम गुरुवार को रहावन के ग्रामीणों ने बंद कर दिया। मौके पर रैयत टिकेश्वर चौधरी ने बताया कि झारखंड उत्खनन परियोजना में मेरा दस एकड़ 74 डिसमील जमीन गई है। जिसका खाता नंबर 101 और प्लॉट नंबर 2104 है। उक्त प्लॉट के 92 डिसमील जमीन पर बीजीआर कंपनी अपना खदान चला रही है। उक्त जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। तत्काल नीलकंठ कुमार महतो को इलेक्ट्रिकल हेल्पर और परमेश्वर महतो को गार्ड के रुप में प्राइवेट तौर पर बीजीआर कंपनी में रखा गया था। जिसे गुरुवार को निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर हमलोगों ने आंदोलन शुरु किया है। बहरहाल पांच घंटे तक चले इस बंदी के बाद बीजीआर कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें कंपनी की ओर से मैनेजर प्रसाद नायडू्, प्रशासन की ओर से सअनि पूरन सिंह और ग्रामीणों की ओर से पति महतो, कोलेश्वर महतो, लालमन महतो, रुपेंद्र महतो, मुरतलाल महतो, महेंद्र महतो, कैलाश महतो आदि लोग शामिल थे। वार्ता में काम से हटाये गये दोनो कामगारों को पुन: काम पर रख लिया गया। इसके बाद खदान का काम चालू हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें