ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़महायज्ञ में बह रही है आस्था और भक्ति की बयार

महायज्ञ में बह रही है आस्था और भक्ति की बयार

यज्ञ समिति बुढ़ाखुखरा की ओर से श्री श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में गुरुवार को नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान की प्रतिमाओं की झांकी प्रस्तुत की...

महायज्ञ में बह रही है आस्था और भक्ति की बयार
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 20 Apr 2018 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

यज्ञ समिति बुढ़ाखुखरा की ओर से श्री श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में गुरुवार को नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान की प्रतिमाओं की झांकी प्रस्तुत की गई। गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का परिक्रमा लगाया गया। रास्ते में युवक और लड़कियां प्रभु की भक्ति में नाचते-गाते चल रहे थे। साथ ही जय श्री राम और जय श्री हनुमान के जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो रहा था। इधर महायज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ रहे है। यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण और उपाचार्य पंडित दिनेश पाठक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवा रहे है। शुक्रवार को हनुमान जी की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शनिवार को अटूट भंडारा का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। मौके पर आजसू जिला सचिव मनोज कुमार महतो, दामोदर महतो, धनेश्वर महतो, शैलेश चौधरी, किशुन मुंडा, कलावती देवी, राजेंद्र महतो, चिंतामनी पटेल, विनोद कुशवाहा, देवधारी महतो, डिया महतो, संतोष निराला, नंदकिशोर दांगी, राजेंद्र रमन, मनोज कुमार, मनोज महतो भोलटी, यज्ञ समिति अध्यक्ष प्रदीप महतो, उपाध्यक्ष रोहन लाल महतो, सचिव भरत कुमार महतो, सह सचिव किशोर कुमार महतो, कोषाध्यक्ष दिनेश महतो, सविता देवी, सुनीता देवी, निरोला देवी, राजवंती देवी, चमेली देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें