ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़महिला कॉलेज में आयोजित हुई मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता

महिला कॉलेज में आयोजित हुई मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता

पलामू के उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की महत्वपूर्ण भूमिका...

महिला कॉलेज में आयोजित हुई मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 12 Mar 2022 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर संवाददाता

पलामू के उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोग अपनी भूमिका एवं निर्वाचन के महत्व को समझेंगे तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। वे शुक्रवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डालटनगंज क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो की ओर से मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उप-निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। क्विज, रंगोली, भाषण एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता भी आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से संबंधित विवरणी भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध है। अपनी प्रविष्टियों को 15 मार्च तक मेल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय की पूरी टीम ने सहयोग किया। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्विज, रंगोली, भाषण, परिचर्चा एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आदि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में एक ओर छात्राओं ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर अपना विचार व्यक्त किया। क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया एवं भारत की संसदीय व्यवस्था से संबंधित प्रश्नों का जवाब दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें