Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsBarkagaon MLA Rashonalal Chaudhary Advocates for Reconstruction of Damodar Bridge
पुल के पुनर्निर्माण हेतु शीघ्र डीपीआर तैयार कर तकनीकी स्वीकृति प्रदान की मांग की

पुल के पुनर्निर्माण हेतु शीघ्र डीपीआर तैयार कर तकनीकी स्वीकृति प्रदान की मांग की

संक्षेप:

बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर गिद्दी-भुरकुंडा मार्ग पर दामोदर नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग की। विधायक ने बताया कि पुल जर्जर हो चुका...

Oct 07, 2025 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार रांची को पत्र लिखकर गिद्दी भुरकुंडा मार्ग पर दामोदर नदी पुल के पुनर्निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। जिसमें विधायक रौशनलाल चौधरी ने कहा है गिद्दी- भुरकुंडा मार्ग पर दामोदर पुल क निर्माण 1985-86 में कराया गया था। जो चार दशक से अधिक समय बितने के बाद पुल अत्यंत जर्जर हो गया है। इस पर भारी वाहनों के आवागमन से पुल में दरारें उत्पन्न हो गई है। लोहे के गार्डर जंग खा चुके हैं। ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसलिए इस पुल के पुनर्निर्माण हेतु शीघ्र डीपीआर तैयार कर तकनीकी स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक प्राकल्लन तैयार कराया जाए। ताकि सीसीएल से निधि उपलब्ध कराई जाए और पुल का निर्माण कार्य शुरू हो सके। कहा यह पुल आम लोगों के साथ सीसीएल के परिवहन के लिए जरुरी है। बता दें आपके लोकप्रिय अखबार में हिन्दुस्तान के 19 मार्च के अंक में बोले रामगढ़ के तहत गिद्दी भुरकुंडा को जोड़ने वाले जर्जर दामोदर पुल के संदर्भ में खबर प्रकाशित की गई थी। खबर को लेकर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने विधानसभा में आवाज उठाया था। विधायक तिवारी महतो ने विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष से गिद्दी दामोदर पुल की जर्जर स्थिति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए पुल के जल्द निर्माण कराने की मांग की थी। तब बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने भी गिद्दी भुरकुंडा को जोड़ने वाला गिद्दी दामोदर पुल निर्माण कराए जाने की मांडू विधायक तिवारी महतो की मांग समर्थन किया था। विधायक रौशनलाल चौधरी ने गिद्दी भुरकुंडा को जोड़ने वाला पुल को दोनो विधानसभा के साथ साथ हजारीबाग और रामगढ़ जिला के लिए लाइफ लाइन बताया था। बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार रांची को पत्र गिद्दी दामोदर पुल निर्माण कराने के लिए पत्र के माध्यम से मांग करके झारखंड सरकार की ध्यान इस ओर खिंचने का कार्य किया है। जो क्षेत्र के लोगों के लिए निहायत जरुरी था। -करुण सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा। बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने गिद्दी दामोदर पुल निर्माण के लिए प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार रांची को पत्र सौपकर सराहनीय कार्य किया है। इससे गिद्दी ही नहीं डाड़ी प्रखंड के लोगों के साथ भुरकुंडा के लोगों को लाभ होगा। हीरालाल गंझू, मुखिया गिद्दी ग पंचायत बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने गिद्दी दामोदर पुल निर्माण के लिए प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार रांची को पत्र लिखकर जनहित में काम किया है। गिद्दी दामोदर पुल के टूटने से गिद्दी भुरकुंडा क्षेत्र लोगों को आवागमन बंद हो जाएगा। प्रेमलता सिन्हा, पूर्व मुखिया बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौघरी ने गिद्दी और भुरकुंडा दामोदर पुल निर्माण कराने के लिए प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार रांची को पत्र भेजकर जनसरोकार का कार्य किया है। यह पुल गिद्दी क्षेत्र और भुरकुंडा क्षेत्र लोगों के लिए बेहद जरुरी है। अजय दुबे, ठेकेदार।