ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़आजसू अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बने बालेश्वर नायक

आजसू अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बने बालेश्वर नायक

गोला रजरप्पा मोड़ स्थित आजसू कार्यालय में सोमवार को अखिल झारखंड आजसू अनुसूचित जाति महासभा की बैठक की बैठक दीपक कुमार की अध्यक्षता में की गई। संचालन बीरबल नायक ने किया। आयोजन के अतिथि उपप्रमुख प्रभाष...

आजसू अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बने बालेश्वर नायक
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 11 Sep 2017 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

गोला रजरप्पा मोड़ स्थित आजसू कार्यालय में सोमवार को अखिल झारखंड आजसू अनुसूचित जाति महासभा की बैठक की बैठक दीपक कुमार की अध्यक्षता में की गई। संचालन बीरबल नायक ने किया। आयोजन के अतिथि उपप्रमुख प्रभाष प्रकाश सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी ने सभी जाति धर्म और जमात की सर्वांगिण विकास के लिए कृत संकल्प है। पार्टी में हर वर्ग को उचित स्थान दिया गया है। ताकि हर तबके की मूलभूत समस्याओं का सामाधान आसानी से हो सके। इसके बाद आजसू अनुसूचित मोर्चा का विस्तार किया गया। जिसमें बालेश्वर नायक अध्यक्ष, मुखिया सुरेश कुमार रजक सचिव, अन्नु नायक सहसचिव, बीरबल नायक उपाध्यक्ष, विगन रविदास कोषाध्यक्ष, सुरेश राम नायक संगठन मंत्री, प्रदीप गंझु प्रवक्ता और दीपक कुमार रविदास कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। मौके पर नित्यानंद महतो, दिनु गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष मलेश्वर नायक, जीतेन्द्र पासवान, चुन्नु नायक, महेश महतो, जयाम महथा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें