ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़सिरका में बजरंग दल कार्यकर्ता का घर घेरा, पुलिस ने चटाकाई लाठी

सिरका में बजरंग दल कार्यकर्ता का घर घेरा, पुलिस ने चटाकाई लाठी

रामगढ़ में शुक्रवार की सुबह एकाएक लगभग 50-60 की संख्या में मनुआ के युवक अरगड्डा पहुंचकर बजरंज दल कार्यकर्ता दिलीप पासवान के घर हमला कर दिए। इससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कॉलोनियों...

सिरका में बजरंग दल कार्यकर्ता का घर घेरा, पुलिस ने चटाकाई लाठी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 30 Jun 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ में शुक्रवार की सुबह एकाएक लगभग 50-60 की संख्या में मनुआ के युवक अरगड्डा पहुंचकर बजरंज दल कार्यकर्ता दिलीप पासवान के घर हमला कर दिए। इससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कॉलोनियों के लोग इधर-उधर भागने लगे। मनुआ के युवक दिलीप पासवान के घर से उसके भाई राहुल को पकड़ने का प्रयास किए, लेकिन राहुल घर से भाग निकला। मनुआ के कई युवक राहुल के पीछा करते हुए उसके पीछे भागे। घटना के बाद से राहुल अब तक लापता है। इससे उसके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर रामगढ़ एसपी, थाना प्रभारी, डीएसपी, सहित कई पुलिस अधिकारी दल बल के साथ अरगड्डा पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही मनुआ के युवक इधर-उधर भाग निकले। भीड़ को भगाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। दिलीप पासवान के घरवालों ने एसपी को बताया कि राहुल घर से लापता है। एसपी ने आश्वासन दिया की जल्द से जल्द पुलिस राहुल को खोज निकालेगी। राहुल को खोजने के लिए पुलिस ने नीचे धौड़ा, दामोदर तट, चेक पोस्ट सहित कई जगह खोजबीन की। स्थानीय ग्रामीणों ने किया विरोध अरगड्डा में घुसकर बजरंज दल कार्यकर्ता के घर हमला करने का अरगड्डा के लोगों ने विरोध किया। लोगों ने कहा कि वर्षों से जो यहां भाईचारगी बनी हुई है, उसे कुछ लोग खराब करना चाहते हैं। जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। घटना के बाद कुछ देर के लिए अरगड्डा बाजार की दुकानें बंद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें