Ramgarh News: 42 वीं जीउतिया फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना बजरंग क्लब
Ramgarh News: आजाद स्पोर्टिंग क्लब लइयो द्वारा आयोजित 42वीं जिवतिया फुटबॉल प्रतियोगिता लुगु बाबा स्टेडियम में संपन्न हुई। फाइनल में बजरंग क्लब ने करण एलेवन को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। विधायक निर्मल महतो ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया और विजेताओं को नकद तथा पुरस्कार दिए गए।

Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। आजाद स्पोर्टिंग क्लब लइयो के तत्वाधान में लुगु बाबा स्टेडियम में खेले जा रहे 42वीं जिवतिया फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबला करण एलेवन और बजरंग क्लब बीच खेला गया। इस रामांचक मुकाबले में बजरंग क्लब ने करण एलेवन को 1-0 गोल से हराकर विजेता बना। मौके पर मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा के विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, एकता और खेल भावना को मजबूत करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी हुनर दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है।
42 वर्षों से लगातार प्रतियोगिता कराने के लिए लइयो के ग्रामीण और आजाद स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य बधाई के पात्र हैं। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को 70 हजार नगद, शिल्ड और एक बड़ा खस्सी तथा उप विजेता टीम को 50 हजार नगद, शिल्ड और एक छोटा खस्सी अतिथियों ने दिया। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के जीएम कल्याण जी प्रसाद, पीओ एमके सिंह, मुखिया गीता देवी, मुखिया रमेश राम, दासो महतो, किशोर रजवार, नुरेशा खातुन आदि लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर फ्रांसिस बास्के, जयकिशोर महतो, तरुण बनर्जी, पिंटू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष मदन महतो, सचिव किस्टो सिंह, कोषाध्यक्ष शिबू कुमार महतो, गणेश सिंह, जगन्नाथ महतो, बिनोद महतो, जीवलाल महतो, कुमार विवेक, नरेश महतो, प्रदीप महतो, बैजनाथ महतो सहित कमेटी के अन्य लोगों का सराहनीय भूमिका रहा।

