नए लेबर कोर्ड समय की मांग: जीएम

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में चार लेबर कोर्ड पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य श्रम कानूनों में बदलावों के प्रति अधिकारियों और हितधारकों को जागरुक करना था। महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने नए नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई अधिकारी और एचआर टीम के सदस्य उपस्थित थे।

नए लेबर कोर्ड समय की मांग: जीएम

केदला, निज प्रतिनिधि। महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में शुक्रवार को चार लेबर कोर्ड पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रम कानूनों में होने वाले बदलावों के प्रति अधिकारियों और हितधारकों को जागरुक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने कहा कि औद्योगिक शांति और बेहतर कार्य संस्कृति के लिए नए लेबर कोर्ड के नियमों को समझना और उनका पालन करना समय की मांग है। यह सभी के हित के लिए है बस जरुरत है इसको गंभिरता पूर्वक समझने की। इस अवसर पर क्षेत्र के अधिकारियों में रामकृष्ण भुइयां एलईओ हजारीबाग, एस सत्यनारायण जीएम ऑपरेशन, दुबे कुमार पटेल एसओ एचआर, पीओ परेज परियोजना एसके सिंह, पीओ केबीपी आरके सिन्हा, पीओ जेओसीपी एमके सिंह, खान प्रबंधक केओसीपी अमित नंदन, खान प्रबंधक केयूजीपी सुधीर कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे।कार्यशाला

के दौरान एलईओ हजारीबाग रामकृष्ण भुइयां ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए चार लेबर कोर्ड के मजदूरी संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में एचआर टीम की ओर से इरशाद अहमद, सारांश श्रेष्ठ, निशांत परमार, संजय तिर्की और प्रांशु प्रांजल ने शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों, ठेकेदारों और सह ठेकेदारों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया गया। जिसमें उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। यह पहल हजारीबाग क्षेत्र में प्रशासनिक तत्परता और नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।