ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़नवचयनित दारोगा को किया गया सम्मानित

नवचयनित दारोगा को किया गया सम्मानित

बाल विकास विद्यालय घुटूवा में सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बरकाकाना ओपी प्रभारी अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथि सअनि रामविनोद सिंह और वार्ड पार्षद गीता देवी...

नवचयनित दारोगा को किया गया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 09 Jul 2018 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बाल विकास विद्यालय घुटूवा में सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बरकाकाना ओपी प्रभारी अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथि सअनि रामविनोद सिंह और वार्ड पार्षद गीता देवी उपस्थित थे। इस दौरान बरकाकाना क्षेत्र से दारोगा पद के लिए चयनित सीसीएल कॉलोनी निवासी विक्की करमाली पिता गणी करमाली और प्रवीण बेदिया पिता सियाराम बेदिया को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने दोनों को बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ओपी प्रभारी श्री कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी से किया गया मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। मौके पर संतोष बेदिया, मनित बेदिया, कृष्णा बेदिया, बिरजू बेदिया, रिंकु कुमारी, किरण कुमारी, सोनी कुमारी, आजाद अंसारी, कुणाल कुमारी, रामू कुमार, देव बेदिया, विक्रांत कुमार, काजल कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें