Ramgarh News: हत्या की नियत से घर में घुसकर धमकाने का आरोप

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: हत्या की नियत से घर में घुसकर धमकाने का आरोप -- 10 लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित बिरसा नगर निवासी स

Ramgarh News: हत्या की नियत से घर में घुसकर धमकाने का आरोप

Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित बिरसा नगर निवासी संतोष मांझी ने शुक्रवार को भुरकुंडा ओपी में आवेदन देकर 10 नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ हत्या की नियत से घर में घुसकर धमकाने, गाली-गलौज करने और परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में संतोष मांझी ने बताया है कि 30 जुलाई की शाम करीब छह बजे रंजीत बेसरा के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे।

आरोप है कि घर पहुंचे लोगों ने उनकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि जहां संतोष मांझी मिलेगा, उसकी हत्या कर देंगे। आवेदन में संतोष मांझी ने आशंका जताई है कि आरोपी दोबारा भी उन पर और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर जान-माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं। आवेदन में रंजीत बेसरा, बिरेन्द्र मांझी, भुनेश्वर मांझी उर्फ कुरका मांझी, शनि बेसरा, धनीराम मांझी, बिहारी मांझी, रंजीत उर्फ इमीलाल मांझी, रघुनाथ मांझी, छोटे मांझी और सुनील मुर्मू को नामजद आरोपी बनाया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: हत्या की नियत से घर में घुसकर धमकाने का आरोप