Ramgarh News: मां छिन्नमास्तिका मंदिर में हुई आषाढ़ी पूजा हुई, बेहतर उपज व क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुई पूजा

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: दुलमी में मां छिन्मस्तिका मंदिर में शुक्रवार को आषाढ़ी पूजा हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि से की गई। पूजा में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पारंपरिक संगीत की धुनों के बीच पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा का उद्देश्य फसल की अच्छी उपज और समाज की तरक्की की कामना करना था।

Ramgarh News: मां छिन्नमास्तिका मंदिर में हुई आषाढ़ी पूजा हुई, बेहतर उपज व क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुई पूजा

Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि मां छिन्मस्तिका मंदिर रजरप्पा में शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रूप से आषाढ़ी पूजा की गई। इस दौरान पूजा-अर्चना व शृंगार का आयोजन हुआ। इस दौरान मां भगवती को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर मां भगवती से आशीर्वाद लिया गया। पूजा-अर्चना के दौरान पारंपरिक ढोल-नगाड़े व झांझ की मधुर ध्वनि मंदिर प्रक्षेत्र में गूंजती रही। विशेष पूजा इस साल भी आषाढ़ी पूजा पूरे पारंपरिक ढंग व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। दिन के 12 बजे पूजा की शुरुआत की गईं। मंदिर के पुजारी पारंपरिक बाजे के साथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना शुरू की।

सबसे पहले पानी के अलावा कई प्रकार के अन्य द्रव्यों से मां भगवती को विशेष स्नान कराया गया। इसके बाद गुलाब, कमल समेत दो दर्जन फूलों माता का शृंगार किया गया। पूजा अर्चना के दौरान 56 प्रकार के व्यंजनों से मां भगवती को भोग लगाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आषाढ़ी पूजा के बारे में मंदिर न्यास समिति के असीम पंडा, लोकेश पंडा, गुड्डू पंडा ने बताया कि यह पूजा प्रत्येक वर्ष की जाती है। पूजा कर मां छिन्मस्तिका से बेहतर फसल की उपज, देश, राज्य व समाज की तरक्की, सुख-शांति की कामना की जाती है। पूजा-अर्चना में मंदिर न्यास समिति के सुभाशीष पंडा, लोकेश पंडा, पप्पू पंडा, गुड्डू पंडा, सुबोध पंडा, छोटू पंडा, रंजीत पंडा, ब्रजेश पंडा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।फोटो 10 दुलमी 02 मां छिन्मस्तिका मंदिर में आषाढ़ी पूजा करते मंदिर न्यास समिति के लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।