झामुमो की बैठक में पंचायत चुनाव में जुटने की अपील
झामुमो डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को गिद्दी स्थित टेकलाल महतो स्मृति भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो और...
गिद्दी। निज प्रतिनिधि
झामुमो डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को गिद्दी स्थित टेकलाल महतो स्मृति भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो और संचालन प्रखंड सचिव राजेश बेदिया ने किया। बैठक में बतौर अतिथि पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजेश टुड्डू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनंया मुखर्जी उपस्थित थे। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से विचार विमर्श हुई। साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर अपने अपने पंचायत में जुट जाने के लिए कहा गया। बैठक में युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीनाथ महतो, शिवजी बेसरा, राजेश्वर महतो, महेश ठाकुर, दिनेश बेदिया, मुखलाल बेदिया, प्रेमनाथ प्रजापति, आरति देवी, एतवा बेदिया, विकाश बेदिया, रमेश किस्कू, रमेश मुर्मू, समीर कुमार मुर्मू, गोपाल बेदिया, श्रवण सिंह, बादल पात्रो, संगिता देवी, मोनिका देवी, फतमा खातून, बादल पात्रो आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।