ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़पंचवटी सोसायटी की वार्षिक आमसभा संपन्न

पंचवटी सोसायटी की वार्षिक आमसभा संपन्न

पंचवटी सोसाइटी के ऑडिटोरियम में वार्षिक आमसभा रविवार को हुई। इसमें 182 फलैट के ऑनर शामिल हुए। सर्व प्रथम सत्र 2017-18 के पूर्व कमेटी का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही 2018-19 का नए सत्र गठित...

पंचवटी सोसायटी की वार्षिक आमसभा संपन्न
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 19 Mar 2018 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

पंचवटी सोसाइटी के ऑडिटोरियम में वार्षिक आमसभा रविवार को हुई। इसमें 182 फलैट के ऑनर शामिल हुए। सर्व प्रथम सत्र 2017-18 के पूर्व कमेटी का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही 2018-19 का नए सत्र गठित हुआ। इसमें अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, उपाध्यक्ष डॉ भरत सिंह, सचिव जीतेंद्र सिंह, उप सचिव राजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निर्मल सिन्हा का चयन किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज मंडल ने कहा कि सोसाईटी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसका पुरी ईमानदारी से पालन करुंगा। इसके बाद मौजूद लोगों ने नव गठित कमेटी का स्वागत माला पहनाकर किया। साथ ही बेहतर कार्यकाल की शुभकामना दी। मौके पर अशोक पांडेय, नागेंद्र, अमित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुरेश सिंह, सत्येंद्र अग्रवाल, उमेश रजगढ़िया, जय प्रकाश बंसल, जय शंकर राम, रविकांत सिंह, तपन, धनंजय दुबे, एके सिन्हा, अनिल गोयल, पीसी मिश्रा, एसके सिंह, एके ठाकुर, अरुण गोयल, एके वर्मा, अक्षय कुमार, अभिषेक प्रसाद, आरके रंजन, प्रभात सिंह, भूषण सिंह, केके मधुकर, रंजन कुमार, पीसी मिश्रा, एसके सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें