ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़भाईचारगी का त्योहार है होली: धनंजय कुमार पुटूस

भाईचारगी का त्योहार है होली: धनंजय कुमार पुटूस

सुभाष चौक स्थित क्रेजी डांस एकेडमी में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़...

भाईचारगी का त्योहार है होली: धनंजय कुमार पुटूस
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 16 Mar 2022 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। निज प्रतिनिधि

सुभाष चौक स्थित क्रेजी डांस एकेडमी में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस शामिल हुए। समारोह में एकेडमी के संचालक कन्हैया कुमार के साथ बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर सभी को होली की बधाई दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग आपस के गीले शिकवे भूल कर भाईचारे के एक रंग में रंग जाते हैं। मौके पर एकेडमी के अनेक बच्चे उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें