ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़पत्रकार एकता मंच के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बने अमित सिन्हा

पत्रकार एकता मंच के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बने अमित सिन्हा

पत्रकार एकता मंच के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर रामगढ़ के अमित सिन्हा को मनोनीत किया गया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पत्रकार एकता मंच...

पत्रकार एकता मंच के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बने अमित सिन्हा
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 18 Jun 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ। प्रतिनिधि

पत्रकार एकता मंच के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर रामगढ़ के अमित सिन्हा को मनोनीत किया गया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पत्रकार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगरूप सिंह सहरावत ने कहा कि कमेटी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अमित सिन्हा को झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अमित सिन्हा के संगठन में आने से सभी जिलों में संगठन को मजबूती मिलेगी। अध्यक्ष बनाये जाने पर अमित सिन्हा को मंच के बिहार/झारखंड/बंगाल प्रभारी प्रमोद कुमार वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आई एच खान ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह दहिया, एवं अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए पत्रकार हित की कामना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें