
अंबेडकर पार्क में भव्य प्रतिमा व सुविधाओं का हो निर्माण
रामगढ़ में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति उत्थान परिषद ने सांसद मनीष जायसवाल से मिलकर अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। सांसद ने कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और परिषद के समाज उत्थान प्रयासों की सराहना की। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद के सकारात्मक रुख के लिए आभार व्यक्त किया।
रामगढ़, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति उत्थान परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल से औपचारिक मुलाकात कर अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने सहित हॉल रूम, स्टेज और शौचालय निर्माण हेतु आवेदन सौंपा। मुलाकात के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से विस्तार से वार्तालाप किया और प्रस्तावित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति उत्थान परिषद की ओर से समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक समरसता और विकास को मजबूती प्रदान करते हैं।
सांसद ने यह भी विश्वास दिलाया कि वे समाज के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ और आसपास के क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अखिल भारतीय अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के जिला सचिव उत्तम पासवान, फाउंडर मेंबर बबलू राम, धीरज कुमार दास, मुकेश नायक और अजय पासवान उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद के सकारात्मक रुख और आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




