गोला में आजसू सुप्रीमो व मांडू विधायक का स्वागत

Nov 29, 2025 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गोला में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो और मांडू विधायक तिवारी महतो का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महतो ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजसू विकास के नए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित किया।

गोला में आजसू सुप्रीमो व मांडू विधायक का स्वागत

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डीवीसी चौक में शनिवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो व मांडू के विधायक तिवारी महतो उर्फ़ निर्मल महतो का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। आजसू सुप्रीमो व विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आजसू सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा आजसू नीति और सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है, जो विकास के नए रास्ते पर चलने को प्रतिबद्ध है। यह आम-आवाम की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश महतो, केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष अंगद महतो, सचिव नित्यानंद महतो, विशु रजवार, राहुल कुशवाहा, संतोष महतो, मुकेश महतो, अंतेश पोद्दार, प्रकाश दांगी, निरज नायक, दिपक महतो, भानू रजवार, कुंदन प्रजापति, सूरज नायक, गणेश रजवार, डेविड रजवार व अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।