ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़आजसू कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास में मनाया जन्मोत्सव

आजसू कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास में मनाया जन्मोत्सव

आजसू कार्यकर्ताओं का एक दल गुरुवार की सुबह-सुबह मंत्री सीपी चौधरी के रांची स्थित आवास में पहुंचा। इस दौरान उन्होंने उल्लास के साथ मंत्री का जन्मोत्सव...

आजसू कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास में मनाया जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 19 Jan 2018 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

आजसू कार्यकर्ताओं का एक दल गुरुवार की सुबह-सुबह मंत्री सीपी चौधरी के रांची स्थित आवास में पहुंचा। इस दौरान उन्होंने उल्लास के साथ मंत्री का जन्मोत्सव मनाया। मंत्री ने केक काटा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंत्री को गुलदस्ता प्रदान कर हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सह सचिव पंकज वर्णवाल ने किया। मौके पर अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र पासवान, बुद्धिजीवी मंच नगर अध्यक्ष महेंद्र मोदी, अरूण अग्रवाल, बिनोद गुप्ता, इन्दर पाल सिंह सैनी,अशेश्ववर , अरविंद अग्रवाल, संजय बनारसी, अनिल, पप्पू जस्ल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें