Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsAJASU Party Protests Distribution of Relief Fund Check by Former MLA Amba Prasad
पूर्व विधायक से चेक बंटवाना गलत: विश्वरंजन सिन्हा
भुरकुंडा, आजसू पार्टी के पतरातू प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने बड़कागांव विधानसभा की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के हाथों मुख्यमंत्री राहत कोष का चेक बंटवाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 28 Dec 2024 11:40 PM
भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के पतरातू प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने बड़कागांव विधानसभा की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के हाथों मुख्यमंत्री राहत कोष का चेक बंटवाने का विरोध किया है। जारी बयान में विश्वरंजन सिन्हा ने कहा है कि अधिकारी दबाव में आकर ऐसा कर रहे हैं, जबकि यह प्रोटोकॉल के खिलाफ है। नियमत: मुख्यमंत्री राहत कोष का चेक वर्तमान विधायक रोशनलाल चौधरी के हाथों लाभुक को मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारी संवैधानिक नियमों का अनदेखी कर रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।