Ramgarh News: चुटूपालू घाटी में ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: रामगढ़ में चुटूपालू घाटी में एक ट्रेलर ने तेज गति से अचानक कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी सवार सुरक्षित रहे। रंजीत कुमार यादव ने ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ramgarh News: चुटूपालू घाटी में ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक पर केस दर्ज

Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चुटूपालू घाटी में ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होने के मामले में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार यादव के आवेदन पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन में रंजीत कुमार यादव ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी डिजायर कार जेएच 02 बीजेड-6481 से रांची से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चुटूपालू घाटी में ट्रेलर सीजी 10 बीएस-1519 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार समेत अन्य वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में उनकी कार सहित अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।