डिक्की तोड़ कर रुपए उड़ाने वाले गिरोह का एक धराया
शहर में बाइक के डिक्की तोड़ कर रुपए उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय है। कुछ ही दिन पूर्व नईसराय निवासी कौशल कुमार की डिक्की चोर गिरोह का शिकार बना...
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 12 May 2018 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें
शहर में बाइक के डिक्की तोड़ कर रुपए उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय है। कुछ ही दिन पूर्व नईसराय निवासी कौशल कुमार की डिक्की चोर गिरोह का शिकार बना था। बैंक से रुपए निकाल कर बाइक की डिक्की में रखा। थाना चौक के निकट बाइक खड़ी कर चाय पीने होटल पर गया था। जब वापस लौटा तब तक डिक्की तोड़कर 4 लाख रुपए की चोरी हो चुकी थी। भुक्तभोगी ने काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति ने पुछ ताछ के दौरान डिक्की तोड़ गिरोह का सदस्य होने की बात कबूल की है। उसके पास से डिक्की तोड़ने के कुछ औजार बरामद हुए है। पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस पुछ ताछ कर रही है।