
सांसद मनीष जायसवाल को दिया औपचारिक निमंत्रण सौंपा
रामगढ़ में 05 जनवरी को आयोजित होने वाले 8वें श्री महाकाल महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद मनीष जायसवाल को औपचारिक निमंत्रण दिया। महोत्सव सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का महापर्व है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
रामगढ़, निज प्रतिनिधि । सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आगामी 05 जनवरी को आयोजित होने वाले 8वें श्री महाकाल महोत्सव की तैयारियाँ पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव को भव्य, ऐतिहासिक और जन-सहभागिता से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से समिति की ओर से लगातार बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और व्यवस्थागत तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि ( मीडिया) और संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें श्री महाकाल महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। मौके पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि श्री महाकाल महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और जनआस्था का महापर्व है।
यह महोत्सव हर वर्ष क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की सहभागिता के साथ संपन्न होता है। उन्होंने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल की उपस्थिति से महोत्सव की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




