ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़80 लोगों को लगा कोरोना का टीका

80 लोगों को लगा कोरोना का टीका

सर्वप्रथम रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के सत्र 2019-21 के अध्यक्ष रोटेरियन विजय कुमार ने दीप जलाकर इस कार्य का शुभारंभ...

80 लोगों को लगा कोरोना का टीका
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 14 Apr 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। निज प्रतिनिधि

रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से मंगलवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के सत्र 2019-21 के अध्यक्ष रोटेरियन विजय कुमार ने दीप जलाकर इस कार्य का शुभारंभ किया। 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के 80 लोगों को टीका लगाया गया। सर्वप्रथम सत्र 2021-23 के अध्यक्ष रोटेरियन अमरेश गणक ने सर्वप्रथम टीका लगाकर टीकाकरण का शुभारंभ करवाया। मौके पर रोटेरियनों ने एक स्वर में कहा कि लोग टीका अवश्य लगवाएं। जिससे खुद, समाज और परिवार को इस महामारी से सुरक्षित रखने में सहयोग मिल सके। सबों ने कहा कि टीका के प्रति फैलाई जा रही अफवाह पर ध्यान ना दें। टीकाकरण के बाद भी 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी। इस नियम का पालन अवश्य करें। इस टीकाकरण में एएनएम प्रतिभा कुमारी सहयोगी नितेश कुमार, रोटरी क्लब आफ रामगढ़ के सचिव डॉ रो आलोक रतन चौधरी, रोटेरियन पीपी नीलांजन दत्ता, रोटेरियन सुरेश बोंदिया, रोटेरियन संजय चौधरी, रोटेरियन मदन महेश्वरी, रोटेरियन जितेंद्र प्रसाद, रोटेरियन मांगीलाल गुप्ता, रोटेरियन संजय शर्मा, रोटेरियन जेपी सिंह, अशोक शर्मा,संध्या गणक, मंजू शर्मा,आशा सिंह, अनीता देवी,अनुजा भदानी, किरण गुप्ता,नेहा अग्रवाल, अर्पणा कुमारी,प्रियंका गोयल,प्रदीप कुशवाहा, सुजीत कुमार मिश्रा,गुरविंदर सिंह राजू, सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें