Ramgarh News: ग्रामीणों ने 59 घंटे के बाद गिद्दी नया मोड़ सड़क जाम हटाया
Ramgarh News: जिला प्रशासन के आश्वासन पर सड़क जाम हटायागिद्दी नयामोड़ सडक जाम ग्रामीणों ने 59 घंटे के बाद गिद्दी नया मोड़ सड़क जाम हटा दिया है। जि

Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नयामोड़ सडक जाम ग्रामीणों ने 59 घंटे के बाद गिद्दी नया मोड़ सड़क जाम हटा दिया है। जिला प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मंगलवार शाम पांच बजे अपना आंदोलन वापस ले लिया है। गिद्दी-नयामोड़ सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर 6 सितंबर से सुबह से ठाकुरगोड़ा के पास ग्रामीण सड़क जाम कर आंदोलन पर थे। ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सड़क को लेकर जांच दल गठित कर दी है। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, आरआईओ शामिल है। जांच टीम 14 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। सड़क आंदोलन समाप्त करने के पहले रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी भी ग्रामीणों से मिलने ठाकुरगोड़ा पहुंचे थे।
सड़क जाम आंदोलन में राजकुमार टुडू, मिथुन, अभिषेक, नंदकिशोर, पिंटू, लक्ष्मण, शशिभूषण, नंदा महतो, सुरेंद्र, नंदू, वीरेंद्र, कौशल कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि ग्रामीण शामिल थे।


