Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh News46th Annual Picnic of Paswan Welfare Central Committee Celebrated with Unity and Education Focus
शिक्षा व एकता से ही होगा सशक्त समाज का निर्माण: विधायक जनार्दन पासवान

शिक्षा व एकता से ही होगा सशक्त समाज का निर्माण: विधायक जनार्दन पासवान

संक्षेप:

भुरकुंडा में पासवान कल्याण केंद्रीय समिति का 46वां वनभोज सह मिलन समारोह नलकारी नदी तट पर आयोजित हुआ। विधायक जनार्दन पासवान ने शिक्षा और एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में समाजिक कुरीतियों का जिक्र करते हुए बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। सभी ने समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Jan 11, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पासवान कल्याण केंद्रीय समिति का 46वां वनभोज सह मिलन समारोह शनिवार को बासल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित नलकारी नदी तट पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र पासवान और संचालन इंद्रदेव पासवान, सुरेंद्र पासवान व बिजेंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से किया। वहीं इसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान, झारखंड आवासीय बोर्ड के अध्यक्ष संजयलाल पासवान, झारखंड आईएएस मनोज रंजन और जैक सदस्य डॉ प्रसाद पासवान आदि ने संयुक्त रूप से बाबा चौहर मल की तस्वीर पर मार्ल्यापण के बाद दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान ने शिक्षा व एकता पर बल देते हुए कहा कि इसके बगैर समाज का विकास संभव नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं अन्य अतिथियों ने समाजिक कुरीतियों का जिक्र करते हुए उसे दूर करने की बात कहते हुए बेटियों की शिक्षा पर बल दिया। इसके बाद सभी ने समाज को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराते हुए वार्षिक वनभोज का आनंद उठाया। कार्यक्रम में रमेश राम, केदार पासवान, मोहित कुमार, अर्चना देवी, अभिनेत्री पूजा पासवान, सीमा पासवान आदि शामिल हुए। इसे सफल बनाने में खजांची राम, प्रभु पासवान, संतोष पासवान, वीरेंद्र पासवान, बिजेंद्र पासवान, सुरेंद्र पासवान, रामप्रवेश राम, सहदेव पासवान, अमरनाथ पासवान, शशि पासवान, गणेश राम, संतोष पासवान, डॉ रविंद्र पासवान, अजीत पासवान, रामटहल पासवान, मुकेश पासवान, प्रेम पासवान आदि ने योगदान दिया।