Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh News20th Diwali Football Tournament Kicks Off in Laio Dhothtand Jharkhand
लइयो ढोठाटंड़ में 20 वीं दीपावली फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु

लइयो ढोठाटंड़ में 20 वीं दीपावली फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु

संक्षेप: इस वर्ष दीपावली के अवसर पर युवा स्पोर्टिंग क्लब लईयो ढोठाटांड़ द्वारा 20वीं दीपावली फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि एमके पांडेय द्वारा किया गया। पहले मैच में शहीदे आजम भगत सिंह...

Tue, 21 Oct 2025 10:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

केदला, निज प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर युवा स्पोर्टिंग क्लब लईयो ढोठाटांड़ के तत्वाधान में मंगलवार से तीन दिवसीय 20 वीं दीपावली फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु हुआ। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड उत्खनन परियोजना के पीओ एमके पांडेय, खान प्रबंधक बिजय कुमार सिंह, लइयो उतरी मुखिया मदन महतो, इचाकडीह मुखिया रमेश राम, पूर्व मुखिया बिंदू देवी, पंसस प्रतिनिधि जगमोहन महतो, समिति के अध्यक्ष चितरंजन महतो, सचिव रमेश महतो, कोषाध्यक्ष गणपत कुमार, जयनाथ महतो, रविंद्र रजवार, सुनील मिश्रा, चन्द्रभानू प्रताप सिंह, गोबिंद रजवार, नरेश काली, सोनाराम मांझी, शिबू महतो, डां चांद, रूपलाल महतो, अनिल कुमार, किशोर कुमार, गंगाराम महतो, कैलाश महतो, बिमलेश भारती आदि लोगों ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया।

मौके पर पीओ पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में छुपे प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है। उदघाटन मैच वाईएसएफसी ढोठाटांड़ और शहीदे आजम भगत सिंह क्लब गोसी के बीच खेला गया। जिसमें गोसी की टीम ने ढोठाटांड़ को 2-0 गोल से हराकर खेल के अगले चक्र में जगह बनाया। खेल में रेफरी की भूमिका दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, जीवलाल महतो और नमन कुमार निभा रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता टीम को 30 हजार नगद और एक बड़ा कप वहीं उपविजेता को 20 हजार रुपए नगद और एक छोटा कप पुरस्कार के रुप में दिया जाएगा।