Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh News150th Birth Anniversary of Birsa Munda Celebrated at DAV School Giddi
डीएवी में झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

डीएवी में झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

संक्षेप:

गिद्दी के डीएवी स्कूल में शनिवार को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड के 25वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ। प्राचार्य मनप्रिया चटर्जी ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य और फैशन शो का आयोजन किया गया। महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 102वीं जयंती भी मनाई गई।

Nov 15, 2025 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी स्कूल गिद्दी में शनिवार को बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम में प्राचार्य मनप्रिया चटर्जी ने बिरसा मुंडा के चित्र माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए लोक नृत्य और फैशन शो का आयोजन किया गया। साथ ही महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी की 102वीं जयंती भी मनाया गया। इसके बाद महात्मा नारायण दास ग्रोवर के डीएवी के स्थापना में अहम योगदान के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।