बिरसा मुंडा की स्मृति में बरकाकाना में 9 जून को

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ में 9 जून 2026 को धरती आबा बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर एक दिवसीय कार्यक्रम होगा। झारखंड जन संस्कृति मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं, और बिरसा मुंडा के संघर्ष व संस्कृति पर विचार गोष्ठी, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

बिरसा मुंडा की स्मृति में बरकाकाना में 9 जून को

​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। झारखंड जन संस्कृति मंच के तत्वावधान में 9 जून 2026 को सीसीएल सामुदायिक भवन, बरकाकाना में धरती आबा बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रविवार को रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंच के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। ​कार्यक्रम के पहले सत्र में बच्चों के लिए चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे सत्र में बिरसा मुंडा का उलगुलान, संघर्ष, संस्कृति और जनप्रतिरोध की विरासत विषय पर विचार गोष्ठी, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन में डॉ. बीएन ओहदार, लालदीप गोप और जावेद इस्लाम सहित कई प्रमुख शिक्षाविद व साहित्यकार जुटेंगे। मंच ने आम जनता से शामिल होने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh Newsबिरसा मुंडा की स्मृति में बरकाकाना में 9 जून को