ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़सिरु में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

सिरु में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

दुलमी के सिरु में गुरुवार को 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व उपप्रमुख रिझु महतो ने विधिवत फीता काटकर उदघाटन किये। इस दौरान जिप अध्यक्ष ने...

सिरु में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 30 Apr 2020 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

दुलमी के सिरु में गुरुवार को 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व उपप्रमुख रिझु महतो ने विधिवत फीता काटकर उदघाटन किये। इस दौरान जिप अध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिन आये आंधी-तूफान व तेज बारिश से ट्रांसफार्मर जल गया था।जिससे लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही थी। वहीं छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि इस लॉक डाउन में लोगों को अपने अपने घरों में रह रहे हैं और बिजली नही रहे तो लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसलिए बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बात कर नया ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया। उन्होंने सभी को लॉक डाउन का पालन करने को कहा सोशल डिस्टेंस बना के रहने की हिदायत दी। मौके पर राजनंदन महतो, राजकिशोर महतो, ब्रजनंदन महतो आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें