सम्मान हो तो ऐसा! रामगढ़ में किन्नरों को बड़ी सौगात, खुल गए तीन ट्रांसजेंडर टॉयलेट
खास बात ये है कि इन पब्लिक टॉयलेट में दिव्यांगों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। टॉयलेट की देखरेख सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के जिम्मे है। 'सुलभ इंटरनेशनल' देश में बड़े पैमाने पर पब्लिक टॉयलेट का निर्माण करती है।

झारखंड के रागगढ़ जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए तीन पब्लिक टॉयलेट खोले गए हैं। प्रशासन ने ये कदम ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने और उन्हें सुरक्षित माहौल देने के लिए उठाया है। रामगढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय पार्क, सदर अस्पताल और बस स्टैंड पर इन पब्लिक टॉयलेट उद्घाटन किया गया है। इनमें 5 रुपये देकर शौच तो 10 रुपये देकर नहाया जा सकेगा।
खास बात ये है कि इन पब्लिक टॉयलेट में दिव्यांगों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। टॉयलेट की देखरेख सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के जिम्मे है। 'सुलभ इंटरनेशनल' देश में बड़े पैमाने पर पब्लिक टॉयलेट का निर्माण करती है।
'ट्रांसजेंडर समुदाय को गरिमापूर्ण जीवन'
रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने एक बयान में कहा कि 'ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने लंबे समय तक सामाजिक भेदभाव और असुविधा झेली है मगर प्रशासन उनकी हर तरह की बाधाओं को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रांसजेंडर पब्लिक टॉयलेट इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ये इस समुदाय को सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की असुविधा से बचाएगा। प्रशासन का मकसद ट्रांसजेंडर समुदाय को गरिमापूर्ण जीवन, समान अवसर, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता देना है।'
उपायुक्त ने दिए विशेष निर्देश
रामगढ़ के उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ट्रांसजेंडर समुदाय के हित में चलाई जा रही स्कीम को जमीना स्तर पर बेहतर तरीके से लागू करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया।
बीते साल निकाला था मार्च
झारखंड में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर अलग शौचालयों की मांग कर रहे हैं। पिछले साल ट्रांसजेंडर समुदाय ने रांची में एक मार्च भी निकाला गया था, जिसमें रोजगार के अवसर, शिक्षा तक पहुंच, आवास, सार्वजनिक स्थानों पर अलग शौचालय और समान स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग शामिल थी।
लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



