रामगढ़ फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियर की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

झारखंड की एक फैक्ट्री में भीषण हादसा सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 3 इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।

रामगढ़ फैक्ट्री में ब्लास्ट से 3 लोगों की मौत
रामगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद इकट्ठा हुए लोग

झारखंड के रामगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के बरकाकाना की मां छिन्नमस्तिका फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से हुए ब्लास्ट में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई। इस घटना एक मजदूर बुरी तरह से घायल भी हुआ है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच की।

मृतकों की हुई पहचान

इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में धनबाद हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले शिफ्ट इंचार्ज संजीव केसरी भी शामिल हैं। इनके अलावा पलामू के रहे वाले डीसीएम इंजीनियर अभिषेक पांडेय और गोमिया के रहने वाले डीसीएम इंजीनियर विनीत महतो की भी मौत हो गई है। हजारीबाग के रहने वाले तरुण रवानी बुरी तरह से जख्मी हैं।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित स्टील फैक्टरी के 'कैप्टिव पावर प्लांट' (स्वयं के उपयोग के लिए स्थापित बिजली संयंत्र) से आग फैल गई। बरकाकाना थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार कर्मचारियों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

मुख्य कारखाना निरीक्षक मनीष सिन्हा ने कहा कि स्टील फैक्टरी 'मां छिन्नमस्तिका इस्पात' के 'कैप्टिव पावर प्लांट' में आग लग गई। जांच के लिए दो-सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया है, जिसमें एक कारखाना निरीक्षक और छोटानागपुर के मुख्य उपनिरीक्षक शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कारखाने में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़ फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियर की मौत