Hindi Newsझारखंड न्यूज़rail accident in saraikela jharkhand goods train crashes into train
झारखंड में रेल हादसा; दीवार तोड़ खड़ी ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, एक-दूसरे पर चढ़े डिब्बे

झारखंड में रेल हादसा; दीवार तोड़ खड़ी ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, एक-दूसरे पर चढ़े डिब्बे

संक्षेप: झारखंड के सरायकेला के आदित्यपुर में बुधवार को एक रेल हादसा हो गया। बिना इंजन के आ रही एक तेज स्पीड मालगाड़ी यार्ड में बेकाबू होकर दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए।

Wed, 12 Nov 2025 06:33 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, सरायकेला
share Share
Follow Us on

झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर में बुधवार को सुबह के वक्त एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बताया जाता है कि शर्मा बस्ती की ओर से बिना इंजन के आ रही एक तेज स्पीड मालगाड़ी यार्ड में अचानक बेकाबू होकर दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। घटना सुबह करीब 9:45 बजे हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक-दूसरे पर चढ़े कई डिब्बे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी वजह से दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और यार्ड की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

घटना के समय यार्ड में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लोग बाल- बाल बच गए। काम कर रहे सभी लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बिना इंजन दौड़ रही थी ट्रेन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टकराने वाली मालगाड़ी बिना इंजन के पटरियों पर दौड़ रही थी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल या तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ।

विशेष टीम करेगी जांच

रेल प्रशासन को सूचना मिलने के बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। रेलवे प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है जो यह पता लगाएगी कि बिना इंजन के मालगाड़ी कैसे दौड़ने लगी।

रेल परिचालन बहाल करने की कोशिश

यह स्पेशल जांच टीम पता लगाएगी कि हादसे के पीछे मूल कारण क्या है। राहत की बात यह है कि हादसे में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल खोने वाली मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर जल्द से जल्द रेल परिचालन बहाल करने का काम जारी है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।